मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को कर्मवीर बनाने के बजाय केवल झूठे वायदे दिए जा रहे हैं। स्थिति इतनी चिंताजनक है कि पूरे पश्चिम बंगाल में 8200 से अधिक स्कूल बंद हो चुके हैं, जिससे भविष्य की नींव ही कमजोर की जा रही है। किसान और उद्योग दोनों ही बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। वहीं सीमा पार से लगातार हो रही अवैध घुसपैठ पर भी राज्य सरकार ने चुप्पी साध रखी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संकल्प है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही अराजक व्यवस्था को समाप्त कर सुशासन, सुरक्षा और विकास का नया अध्याय लिखा जाएगा।
