देहरादून: हमारी सरकार द्वारा उत्तराखंड में सगंध खेती को नई दिशा देने हेतु ‘महक क्रांति नीति 2026–36’ की शुरुआत की गई है। इस नीति के अंतर्गत राज्य में 7 नई एरोमा वैली की स्थापना के साथ लगभग 23,000 हेक्टेयर क्षेत्रफल में सुगंधित फसलों की खेती को प्रोत्साहित किया जाएगा। इससे प्रदेश के 90,000 से अधिक किसानों को प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा, साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती और किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित होगी:”(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )

