मसूरी स्थित सेंट जॉर्ज कॉलेज में आयोजित “योगधरा” कार्यक्रम में सम्मिलित हुए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह

Share

देहरादून: उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने, पैट्रिशियन ब्रदर्स की भारत में 150 वर्षों की सेवा-परंपरा तथा बाल दिवस के उपलक्ष्य में मसूरी स्थित सेंट जॉर्ज कॉलेज में आयोजित “योगधरा” कार्यक्रम में बच्चों, शिक्षकों और विद्यालय परिवार के साथ जुड़ना अत्यंत प्रेरणादायी रहा।

सेंट जॉर्ज कॉलेज के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उत्कृष्ट अनुशासन और उच्च नैतिक मूल्यों के माध्यम से देश-विदेश में बनाई गई विशिष्ट पहचान सराहनीय है।

विद्यार्थी बड़े सपने देखें, चुनौतियों को अवसर बनाएं और “राष्ट्र प्रथम” के संकल्प के साथ आगे बढ़ें। एआई और टेक्नोलॉजी के इस युग में साहस, अनुशासन, विनम्रता और सतत सीखने की भावना ही विद्यार्थियों को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी:”(राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह)

No photo description available.