हमारी सरकार प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु कृतसंकल्पित है: मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश में पर्वतीय प्रवासी जन कल्याण समिति द्वारा आयोजित उत्तरैंणी-मकरैंणी महोत्सव में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन जहाँ एक ओर हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोककला और लोकसंगीत को बढ़ावा देते हैं, वहीं दूसरी ओर ये आयोजन उत्तराखंड के प्रवासी भाई-बहनों को एक सूत्र में पिरोने का कार्य भी करते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की संस्कृति, लोक परंपराएँ और रीति-रिवाज हमारी पहचान हैं, और इन्हें संजोए रखना हमारा कर्तव्य भी है। हमारी सरकार प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु कृतसंकल्पित है।