भाजपा की प्रचंड विजय के अवसर पर खटीमा में आयोजित अभिनंदन समारोह में सम्मिलित हुए CM धामी

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर पालिका चुनावों में भाजपा की प्रचंड विजय के अवसर पर खटीमा में आयोजित अभिनंदन समारोह में सम्मिलित होकर जनता-जनार्दन का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विजय भाजपा की नीतियों एवं संगठन के अथक परिश्रम का परिणाम है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता ने विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद के संकल्प पर पुनः भरोसा जताया है। हमारी सरकार नगर पालिकाओं के सशक्तिकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं को और गति देने के लिए संकल्पबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस ऐतिहासिक विजय के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं मतदाताओं का हार्दिक आभार और अभिनंदन!