“स्पर्श हिमालय महोत्सव – 2024” के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज थानो, देहरादून में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय साहित्य, संस्कृति एवं कला समारोह “स्पर्श हिमालय महोत्सव – 2024” के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘लेखक गांव’ का लोकार्पण कर पौधारोपण भी किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की पवित्र भूमि पर हमारे ऋषियों ने कठोर तपस्या कर इसे ज्ञान का केंद्र बिंदु बनाया है। हमारी सरकार प्रदेश में साहित्य और साहित्यकारों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए समय-समय पर साहित्यिक उत्सवों, पुस्तक मेले, और लेखन प्रतियोगिताओं के माध्यम से भी साहित्य की समृद्ध परंपरा को संरक्षित करने और बढ़ावा देने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति  Ram Nath Kovind जी, राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh जी (सेवानिवृत्त), पूर्व मुख्यमंत्री Dr.Ramesh Pokhriyal Nishank जी, महामंडलेश्वर Swami Avdheshanand Giri जी महाराज और केंद्रीय फ़िल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष  Prasoon Joshi जी उपस्थित रहे।