सोशल मीडिया आज के दौर में एक बेहद प्रभावशाली और महत्वपूर्ण साधन बन चुका है: मुख्यमंत्री

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में भाजपा, उत्तराखण्ड के आई.टी. एवं सोशल मीडिया के पदाधिकारियों को ‘सोशल मीडिया सक्रियता पुरस्कार’ से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की नीतियों और विचारधारा को आमजन तक पहुंचाने वाले आप सभी डिजिटल योद्धाओं का परिश्रम व समर्पण अत्यंत सराहनीय है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया आज के दौर में एक बेहद प्रभावशाली और महत्वपूर्ण साधन बन चुका है, इसके माध्यम से केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है जिससे बड़ी संख्या में प्रदेशवासी लाभान्वित हो रहे हैं। इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री  Ajaey Kumar  सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कर्मठ कार्यकर्त्ता भी उपस्थित रहे।