चम्पावत में आयोजित दशहरा महोत्सव में सम्मिलित होकर देवतुल्य जनता को संबोधित किया मुख्यमंत्री ने

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तामली, चम्पावत में आयोजित दशहरा महोत्सव में सम्मिलित होकर देवतुल्य जनता को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं, जो न केवल हमें अपनी जड़ों से जोड़ते हैं बल्कि परंपराओं और रीति-रिवाजों की समृद्ध विरासत से भी परिचित कराते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश की संस्कृति, सभ्यता और लोक कला के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। देवभूमि उत्तराखण्ड में लैंड जिहाद और लव जिहाद जैसी गतिविधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा प्रदेश की डेमोग्राफी से खिलवाड़ करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त और निर्णायक कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम उत्तराखंड को समृद्ध, सुरक्षित और सांस्कृतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।