मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिवस के अवसर पर आज उन्हें प्रदेशभर से आये लोगों ने दी शुभकामनाएं

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर आज उन्हें मुख्यमंत्री आवास एवं मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रदेशभर से आये लोगों ने शुभकामनाएं दी।

प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर भी अनेक कार्यक्रमों एवं रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया।

मुख्यमंत्री ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

प्रदेशवासियों ने उन्हें जो आशीर्वाद दिया है, उसके लिए वे प्रदेश की जनता के आभारी हैं।

LEAVE A REPLY